Kanpur: हमराज कॉम्प्लेक्स में देर रात लगी भीषण आग

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

0
Hamraj Complex

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) के बांसमंडी स्थित हमराज कॉम्प्लेक्स में देर रात अचानक आग लग गई। आग से इस चपेट में दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। ऐसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। इस होलसेल होजरी मार्केट में पांच फ्लोर है, जिसमें 200 के करीब दुकाने हैं जो की आग के चपेट में आ गए है।

यह आग रात करीब दो बजे लगी। जैसे ही आग की खबर फैली, पूरा प्रशासन हरकत में आ गया और शहर के सभी फायर स्टेशन की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। जिन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की।

कॉम्प्लेक्स में आग कैसे लगी अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं आग की सूचना मिले पर बड़े-बड़े अफसर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घनी आबादी के चलते हजारों लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए है।

तेज हवाओं के चलते हमराज़ कॉम्प्लेक्स में लगी इस आग ने भीषण रूप ले लिया और कॉम्प्लेक्स एआर टावर्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। कानपुर (Kanpur) के पुलिस कमिश्नर ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तेज हवाएं चल रही है। और आग ने एआर टावर्स को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here