प्रधानमंत्री के खिलाफ बैनर लगाने वालो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के विरोध में पोस्टर लगाने के मामले में आठ लोगो को अरेस्ट किया गया है।

0

गुजरात: अहमदाबाद में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के विरोध में पोस्टर लगाने के मामले में आठ लोगो को अरेस्ट किया गया है। शहर के विभिन्न जगहों में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाए गए थे। पुलिस ने बताया कि, मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये गिरफ्तारियां आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ राष्ट्रव्यापी पोस्टर अभियान शुरू करने के ठीक एक दिन बाद हुई हैं। आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ ये पोस्टर अभियान देश भर में 11 भाषाओं में शुरू किया है। जिसमे अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू , गुजराती, पंजाबी, तेलुगु, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी में भी पोस्टर जारी किए गए हैं।

बीते सप्ताह दिल्ली में दीवारों पर प्रधानमंत्री को निशाना बनाने वाले हजारों पोस्टर दिखाई दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसमें 49 प्राथमिकी दर्ज की गईं और छह लोगों को अरेस्ट किया गया था। अरेस्ट किए गए लोगों में से दो प्रिंटिंग प्रेस के मालिक थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here