प्रयागराज: फाफामऊ गंगा पुल पर दो ट्रकों की हुई आपस में टक्कर

ट्रको के टकराने से बाइक सवार सहित दो अन्य की मौत।

0

प्रयागराज (Prayagraj) के गंगानगर इलाके के फाफामऊ गंगा पुल पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो ट्रकों की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद एक ट्रक पुल के नीचे जा गिरा, जबकि दूसरा ट्रक पुल की रेलिंग पर फंसा हुआ है। सूचना पर पहुंची फाफामऊ और शिवकुटी पुलिस ने पुल के नीचे गिरे ट्रक में मृत पड़े दो शवों को बाहर निकाला। वहीं, दोनों ट्रकों की टक्कर की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी बाइक सहित पुल के नीचे चला गया, जिसकी भी मौके पर मौत हो गई। अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पुल पर जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ट्रकों को क्रेन के माध्यम से हटाने के प्रयास में लगी हुई है। थानाध्यक्ष फाफामऊ आशीष सिंह सिसोदिया का कहना है कि शहर की ओर से गिट्टी से लदी और फाफामऊ की ओर से मिनी ट्रक जिसमें पार्सल लदा हुआ था, की आपस मे भिड़ंत होने की वजह से बड़ी घटना हुई है।

दुर्घटना में मृतकों के नाम और पता, मिनी ट्रक ड्राइवर एवं खलासी
1- हिमांशु साहू (23) वर्ष
2- अंशु साहू (20) वर्ष

पुत्रगण अनिल साहू निवासी अमबा थाना नगराम कमिश्नरेट लखनऊ

बाइक सवार
बजरंग बहादुर सिंह पुत्र सती बहादुर सिंह निवासी पचदेवरा अतरामपुर थाना – नवाबगंज प्रयागराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here