Prayagraj: प्रॉपर्टी डीलर पर चली गोली

0
65

प्रयागराज (prayagraj) करछना थाना क्षेत्र के इंदलपुर मुस्लिम बस्ती में बुधवार रात बाइक सवारों ने एक पापर्टी डीलर को गोली मार दी। पीड़ित को इलाज के लिए SRN हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित द्वारा मोहल्ले के ही एक युवक पर आरोप लगाया गया है, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। उक्त मोहल्ला निवासी इमरान (45) पुत्र इदरीश पापर्टी डीलर का काम करता है।

मोहल्ले में मचा हड़कंप

बुधवार देर रात इमरान अपने मोहल्ले में बनी मस्जिद के पास टहल रहा था। आरोप है कि तभी बाइक पर सवार दो युवक द्वारा उस पर फायरिंग कर दी गयी। उस फायरिंग में गोली उसकी पीठ में छूते हुए निकल गई। जब गोली चलने की खबर मोहल्ले में पता चली तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर नैनी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह, SP करछना अजीत सिंह चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित को इलाज के लिए पुलिस ने SRN हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

लोगों ने अनिभिज्ञता जताई

घटना स्थल पर पुलिस की पूछताछ के दौरान आस-पास के लोगों ने गोली चलने की बात से अनिभिज्ञता जताई। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। नैनी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की संदिग्धता को देखते हुए जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here