आम आदमी पार्टी के नेता चड्ढा ने बीजेपी पर बोला हमला

राघव चड्ढा ने कहा कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है।

0

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में I.N.D.I.A. गठबंधन को हार का मुँह देखना पड़ा है। I.N.D.I.A. गठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी पर धांधली करके जीतने का आरोप लगाया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर यह चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि ये दिखाता है कि बीजेपी इतने छोटे से मेयर चुनाव में अगर इस प्रकार की गैरकानूनी और अंसवैधानिक घटना को अंजाम दे सकती है तो आप कि लोकसभा चुनाव की हार देखते हुए ये लोग क्या करेंगे? क्या भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही ना हो?

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आज जो हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज ही नहीं थी बल्कि देशद्रोह है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है।

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, उन्होंने देशद्रोह किया है। इस मामले की हम शिकायत दर्ज कराएंगे और न केवल जांच बल्कि उनकी गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

बता दें कि चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने मंगलवार को कांग्रेस समर्थित आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराकर जीत हासिल कर ली है। मनोज सोनकर को 16 मत मिले जबकि कुलदीप कुमार के पक्ष में 12 मत आए। आठ मतों को अवैध घोषित कर दिया गया। नतीजे घोषित होते ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दल आप और कांग्रेस के पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here