मेयर चुनाव को लेकर आप नेता राघव चड्ढा का बड़ा दावा

राघव चड्ढा ने दावा किया कि इस चुनाव के बाद, I.N.D.I.A. गठबंधन का स्कोरकार्ड 1और बीजेपी का जीरो होगा।

0

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उनका कहना है कि इंडिया गठबंधन का भारतीय जनता पार्टी से पहला मुकाबला 18 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में होने जा रहा है। यह 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज होगा। AAP नेता ने कहा कि ये टोन सेट करेगा कि आने वाले जो भी I.N.D.I.A. बनाम बीजेपी के मुकाबले होंगे, उसके क्या नतीजे होंगे। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव के बाद, I.N.D.I.A. गठबंधन का स्कोरकार्ड 1और बीजेपी का जीरो होगा।

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मेयर चुनाव से ये भी साबित होगा कि I.N.D.I.A. गठबंधन जब मिलकर चुनाव लड़ता है तो एक और एक दो नहीं बल्कि ग्यारह होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 18 जनवरी को चंडीगढ़ के लोग बीजेपी को हटाएंगे। आप सांसद ने दावा किया कि I.N.D.I.A. गठबंधन ही 2024 में केंद्र की बीजेपी सरकार को हराएगी।

चंडीगढ़ में कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन को लेकर राघव चड्ढा ने कहा कि मेयर आम आदमी पार्टी का ही रहेगा। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद कांग्रेस पार्टी के पास जाएगा। कौन से राज्यों में सीटों का बंटवारा होगा और कहां मिलकर लड़ना है, वो आगे देखा जाएगा। सीट शेयरिंग पर बॉल, बॉय, बॉल कमेंट्री नहीं हो सकती।

राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात हुई थी, ये बैठक सार्थक रही और साथ मिलकर लड़ने का रास्ता साफ हुआ। उन्होंने कहा कि मेयर आम आदमी पार्टी का और डिप्टी मेयर कांग्रेस का होगा।

औवेसी की टिप्पणी पर राघव चड्ढा ने कहा कि वह किसी भी नेता पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, जिसने जो भी कहा उसे मुबारक। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भगवान राम के बड़े भक्त हैं, वो हर काम भगवान राम और हनुमान जी का नाम लेकर ही करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here