राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जिले का गौरव बढ़ाएंगे अभिषेक व आयुष

0

कौशांबी: महाराष्ट्र के नासिक में 12 से 16 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव (National Youth Festival) में कौशांबी के रसूलपुर गिरसा गांव के बेटे अभिषेक नारायण व आयुष द्विवेदी का चयन हुआ है। वह नेहरू युवा केंद्र में सक्रिय युवा के रूप में कार्यरत है। अभिषेक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्र है। अभिषेक व आयुष दोनो चचेरे भाई राष्ट्रीय युवा महोत्सव (National Youth Festival) में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अभिषेक और आयुष का चयन होने पर नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा गोपेश पांडे और विनय मिश्रा सहित समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दीं। विनय मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नासिक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। 12 से 16 जनवरी तक होने वाले महोत्सव के 27वें संस्करण में इकाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश भर से 7500 युवा भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here