Abu Azmi: ‘मुझे गाय से मोहब्बत है, आप मुझे जगह दीजिए मैं गाय को पालूंगा’

आजमी ने कहा, जो गाय का नाम लेते हैं वह गाय का ख्याल नहीं रख रहे हैं, सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति हो रही है।

0
5

महाराष्ट्र में इन दिनों में गौमाता पर लगातार कोई न कोई मुद्दा उठता हुआ सामने आता रह रहा है। जहाँ महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गाय की मौत, उनकी बदहाली का मुद्दा विधानसभा में उठा था। कोल्हापुर जिले में हुई गायों की मृत्यु के मुद्दे पर अब अबू आजमी सरकार भी जमकर बरस पड़े है।

मेरे विधानसभा क्षेत्र गोवंडी में बहुत क्रिमिनल लोग हैं: आजमी

विधानसभा सदन में गौमाता मुद्दे पर अबू आजमी ने कहा कि, “कोल्हापुर जिले के काणेरी मठ में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। बासी खाना खाने से 80 से ज्यादा गाय बीमार हो गई और करीब 42 गायों की मौत हो गई। मेरे विधानसभा क्षेत्र गोवंडी में बहुत क्रिमिनल लोग हैं। यहां की आबादी फ्लोटिंग है। यहां जो आता है वह झुग्गी बनाकर रहने लगता है। गाय कूड़ा खा रही है, यह बात मैं कई बार विधानसभा में बोल चुका हूं।”

नेता लोग मोटे हो रहे हैं और गाय पतली हो रही है:अबू आजमी

अबू आजमी ने आगे कहा कि, “अगर किसी दिन (गोवंडी में) किसी क्रिमिनल ने गाय को पकड़कर काट दिया है, तो बड़ा फसाद हो सकता है। जब मैंने यह मुद्दा हाउस में उठाया था तब कहा गया था कि हम गाय को लाएंगे और उनको पालेंगे, लेकिन आज तक कोई नहीं आया। इनको सिर्फ गाय के नाम से मोहब्बत है। गाय को वहां से ले जाइए पालिए-पोषिये अच्छा खाना खिलाइए।” अब्बू आजमी ने यह भी कहा कि, “नेता लोग मोटे हो रहे हैं और गाय पतली हो रही है। जो गाय का नाम लेते हैं वह गाय का ख्याल नहीं रख रहे हैं, सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति हो रही है।”

गाय हमारी माता है, लेकिन उसे छोड़ दिया जाता है:आजमी

अबू आजमी ने आगे कहा कि, “मुझे गाय से मोहब्बत है। आप मुझे जगह दीजिए मैं गाय को पालूंगा। मैं गाय की सेवा करने को तैयार हूं। गाय हमारी माता है, लेकिन उसे छोड़ दिया जाता है। अगर आप गाय को माता मानते हो, तो उस गाय की खिदमत मां की तरह करो। तब मैं समझूंगा कि सही में गाय इनके लिए माता है अन्यथा सिर्फ यह बातें ढकोसला है।”

बता दे कि, हालही में कोल्हापुर के काणेरी मठ में पंचमहाभूत लोकात्सव के दौरान गायों की मौत का मामला सामने आया था। आरोप है कि, बासी खाना खाने की वजह से इन गायों की मृत्यु हुई थी। फ़िलहाल इस मामले की जांच चल रही है। वही इस मामले के बाद महाराष्ट्र में गौमाता को लेकर अब तक कई नेताओ ने चिंता व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here