Kanpur: पिता ने बेटी के प्रेम संबंधों से खफा होकर कर दी हत्या

दरअसल मामला कानपुर महानगर के थाना क्षेत्र रावतपुर का है।

0
11
love affair

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने प्रेम प्रसंग को लेकर गुस्से में अपनी बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। वहीं आरोपी शख्स की बेटी के शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दरअसल, मामला कानपुर शहर के रावतपुर थाना क्षेत्र का है। एक पिता ने जहा अपनी ही बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी तो केशवपुरम इलाके में हंगामा मच गया। हत्या की वजह लड़की के प्रेम संबंध था।

पिता ने कबूला जुर्म

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता की बेटी श्याम नगर के रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। जिसका वह काफी पहले से विरोध करते आ रहा थे। लेकिन कई बार मना करने के बाद भी लड़की नहीं मानी। वारदात के दिन भी पिता ने उससे फोन पर बात करते पकड़ लिया। इस बात से गुस्सा कर पिता ने गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप बचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की वहीं आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मामले में कार्रवाई जारी

एडीसीपी पश्चिम लाखन सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here