प्रयागराज के बालू पट्टाधारक द्वारा कौशाम्बी में अवैध खनन करने पर हुई कार्यवाही

इस दौरन उपजिलाधिकारी चायल राहुल देव भट्ट व क्षेत्राधिकारी चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण भी मौजूद रहे।

0
Kaushambi

कौशाम्बी: प्रयागराज के बालू पट्टाधारक द्वारा कौशाम्बी (Kaushambi) क्षेत्र में अवैध खनन करने पर डीएम व एसपी ने कार्यवाही की है। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत, जिलाधिकारी कौशांबी (Kaushambi) सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कौशांबी बृजेश श्रीवास्तव ने अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी चायल राहुल देव भट्ट द्वारा दी गई ‘ग्राम तिल्हापुर में कुछ क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन’ संबंधी रिपोर्ट के आधार पर मौके पर जाकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने पर पाया गया कि ग्राम तिल्हापुर से सटे जनपद प्रयागराज के क्षेत्र में दो बालूघाट के पट्टा क्षेत्र है, जिनसे होने वाले खनन की बालू ले जाने वाले ट्रक जनपद कौशांबी के ग्राम तिल्हापुर से होकर जाते हैं।

इस दौरान खनन अधिकारी, लेखपाल को बुलाकर सम्बन्धित क्षेत्र की नाप जोख कराई गई तो पाया गया कि जनपद प्रयागराज के दो पट्टा क्षेत्रों मे से एक भेलोर पट्टा क्षेत्र के पट्टाधारक द्वारा सटे हुए ग्राम तिल्हापुर, जोकि जनपद कौशांबी में पड़ता है, के भी कुछ क्षेत्र से खनन किया जा रहा है। यह खनन अवैध है, जिसके कारण सम्बन्धित पट्टा धारक के विरुद्ध थाना सराय अकिल में अभियोग पंजीकृत कराया गया है एवं 8.60 लाख रुपये का जुर्माना वसूले जाने की कार्यवाही की गई है। इस पूरी कार्यवाही के दौरन उपजिलाधिकारी चायल राहुल देव भट्ट व क्षेत्राधिकारी चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here