Adani group बनाएगा नेपाल में हवाई अड्डा, एनर्जी सेक्टर और एयरपोर्ट मैनेजमेंट में करेगा निवेश

0
Adani group

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मैनेज करने के बाद अब अदाणी ग्रुप (Adani Group) नेपाल में एयरपोर्ट बनाने जा रहा है आपको बता दे एयरपोर्ट का मैनेजमेंट भी अदाणी ग्रुप ही देखने वाला है। नेपाल के वित्त मंत्री राम शरण महत ने बुधवार को इसकी जानकारी दी और उन्होंने बताया कि अदाणी ग्रुप नेपाल में एयरपोर्ट्स (Airports in Nepal) और एनर्जी सेक्टर समेत कई पब्लिक सेक्टर में निवेश करने वाले है।
नेपाल के वित्त मंत्री राम शरण महत ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ में हिस्सा लेने के बाद हाल ही में काठमांडू लौटे हैं। समिट के दौरान उनकी अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) से मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि गौतम अदाणी ने नेपाल में खास तौर पर भारत-नेपाल बॉर्डर के पास नए एयरपोर्ट के निर्माण का ऑफर दिया है।

नेपाल के इन एयरपोर्ट पर भी करेंगे मैनेजमेंट के लिए निवेश

इसके साथ ही अदाणी ने एनर्जी सेक्टर में निवेश करने और भैरवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दूसरे एयरपोर्ट का मैनेजमेंट संभालने की दिलचस्पी दिखा रहे है।

जाने क्या कहा नेपाल के वित्त मंत्री ने

नेपाल के वित्त मंत्री ने कहा है की “मैंने गौतम अदाणी को इस साल अप्रैल में होने वाले ‘नेपाल इन्वेस्ट समिट’ में हिस्सा लेने के लिए भी आमंत्रित किया है उन्होंने प्रतिबद्धता जताई है कि वह समिट में हिस्सा लेने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। जिसके बाद उन्होंने कहा, “अदाणी ग्रुप की एक टीम ने हाल ही में काठमांडू का दौरा किया है। अदाणी टीम ने नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) के डायरेक्टर जनरल प्रदीप अधिकारी के साथ बातचीत भी की है। इस दौरान नेपाल के एयरपोर्ट सेक्टर में निवेश की संभावना पर चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here