राखी के आरोपों पर आदिल के वकील ने तोड़ी अपनी चुप्पी

आदिल के खिलाफ राखी ने कई आरोप लगाए है, जिस वजह से आदिल इस समय पुलिस कस्टडी में है।

0
10
Rakhi Sawant

अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) के बीच का झगड़ा अब घर से अदालत तक पहुंच गया है। अभिनेत्री राखी सावंत अपने पति आदिल दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बता दें कि, राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर मारपीट, धोखा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर समेत कई आरोप लगाए है। जहाँ आदिल इस समय पुलिस कस्टडी में है, इस बीच उनके वकील ने राखी सावंत के आरोपों पर बयान दिया है।

राखी सावंत के आरोपों और बयानों पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेत्री राखी सावंत के वकील ने कहा है कि, “यह सब पहले से प्लान था। आरोप आधारहीन हैं। क्या आपको लगता है कि राखी इतनी कमजोर हैं कि उन्हें कोई भी मार सकता है और वह बिना कुछ कहे इसे सह लेंगी?” आदिल दुर्रानी के वकील ने आगे कहा कि, “आदिल एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें राखी सावंत से पैसे लेने या फिर वीडियो शूट करने की जरूरत नहीं है।”

आदिल के वकील ने कहा, “राखी ने अलग होने के बाद अपने पहले पति से पैसे लिए थे और अब वह वही आदिल के साथ कर रही हैं। मैंने कोर्ट में बैंक स्टेटमेंट्स समेत सारे सबूत जमा कर दिए हैं।” वहीं राखी सावंत का कहना है कि, उनकी जिंदगी में तमाम मुश्किलें आ रही हैं। इससे उन्हें काफी दुख पहुंच रहा है। बता दें कि राखी सावंत ने कहा था कि, उन्होंने आदिल से 29 मई 2022 को निकाह किया था और तब से आदिल दुर्रानी हमेशा उन्हें मारते थे।

राखी कई बार मीडिया के सामने आकर अपने पति आदिल खान दुर्रानी और अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने आदिल पर किसी अन्य महिला से अफेयर का आरोप भी लगाया। इसके अलावा राखी यह दावा भी कर चुकी हैं कि आदिल पहले से शादीशुदा हैं। बता दें कि, आज मामले की सुनवाई होनी है। अब देखना होगा कि आदिल दुर्रानी को बेल मिलती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here