Homeन्यूज़क्राइमBihar: गूंगी लड़की की खेत में मिली लाश, रेप के बाद हत्या...

Bihar: गूंगी लड़की की खेत में मिली लाश, रेप के बाद हत्या की संभावना

कटिहार क्षेत्र के एक गांव में एक गूंगी युवती का शव मिलने के बाद आक्रोश फैल गया. शनिवार से परिजन लापता 20 वर्षीय युवती की तलाश कर रहे हैं, लेकिन मिल नहीं पायी। काफी देर तक तलाश करने के बाद नगरवासी व परिजनों को बस्ती के पास मक्के के खेत में उसका शव पड़ा मिला। युवती का मुंह कपड़े से ढका हुआ था। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसका पैर टूटे हुए है और दोनों कान से खून बह रहा था. इस तरह की स्थिति में युवती के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

बरारी थाना इलाके की यह घटना है। एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय मूक बधिर लड़की शनिवार को अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने बेटी को काफी देर तक जगह जगह ढूंढा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि, आसपास के इलाके में यह खबर फैली तो लोग अपने अपने स्तर पर गुमशुदा युवती की तलाश में जुटे। इसी बीच किसी ने परिजनों को खबर दी कि गांव में ही एक मक्के के खेत में लापता युवपती का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि युवती के मुंह में कपड़ा घुसा हुआ है और कान से भी खून निकल रहा था। उसका एक पैर भी शायद टूट गया था। इस पूरे मामले की जानकारी बरारी थाना पुलिस को दी गई।

परिजनों ने बताया कि लड़की गूंगी थी। वह इशारों में किसी तरह मम्मी-पापा बोल पाती थी, जिसे उसके घर के लोग ही समझ सकते थे। बाकी कुछ भी नहीं बोल पाती थी। अब आखिर वह मक्के के खेत तक कैसे और किसके बुलाने पर पहुंची, यह समझ से परे है। उसे कोई कॉल करके भी नहीं बुला सकता, क्योंकि वह सुन नहीं सकती थी।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि शुरुआती तौर पर यह मामला हत्या जैसा प्रतीत होता है। बाकी जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular