Homeमहाराष्ट्रपुणे | Pune'Bomb in Pune branch': गूगल के मुंबई कार्यालय को आया धमकी भरा...

‘Bomb in Pune branch’: गूगल के मुंबई कार्यालय को आया धमकी भरा फोन

Bomb in Pune branch: पुलिस के मुताबिक, गूगल (Google) के मुंबई ऑफिस को सोमवार को एक धमकी भरा कॉल आया। आरोपी ने फोन कर कहा कि गूगल के पुणे स्थित ऑफिस में बम रखा गया है। हैदराबाद में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था और वर्तमान में एक जाँच चल रही है।

नशे की हालत में किया कॉल

पुलिस ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के पुणे शहर में Google कंपनी के कार्यालय को परिसर में एक बम के बारे में कॉल मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद कुछ समय के लिए कंपनी को अलर्ट पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति, जिसने कथित तौर पर नशे की हालत में कॉल किया था, हैदराबाद में पाया गया और वहाँ से पकड़ा गया।

पुलिस उपायुक्त (जोन V) विक्रांत देशमुख ने कहा, ”पुणे के मुंढवा इलाके में गूगल (Google) की बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत की 11वीं मंजिल पर स्थित कार्यालय को रविवार देर रात फोन आया कि कार्यालय परिसर में बम रखा हुआ है”।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुणे पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुँचे और व्यापक तलाशी ली। ”बाद में कॉल फर्जी निकली। कॉल करने वाले का हैदराबाद से पता लगा लिया गया है और उसे पकड़ लिया गया है। उसने कथित तौर पर नशे की हालत में फोन किया था”। उन्होंने कहा कि घटना की आगे की जाँच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular