Homeराज्यउत्तर प्रदेशअंतर्जनपदीय बदमाशों ने एसओजी एवं पुलिस की टीम पर किया हमला

अंतर्जनपदीय बदमाशों ने एसओजी एवं पुलिस की टीम पर किया हमला

Kaushambi: पुलिस को चकमा देकर भाग रहे बदमाशो को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। जहाँ मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों के ऊपर प्रयागराज ,कौशांबी ,गोंडा, अयोध्या सहित एक दर्जनों से अधिक चोरी और लुटपाट करने का मामला दर्ज है। गोंडा जिले के रहने वाले है दोनो बदमाश श्याम बाबू और राम बक्श को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है।

फ़िलहाल दोनों के घायल होने के कारण अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दे कि, ये दोनों बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस कर्मियों ने अपनी सूझबूझ से उन्हें पकड़ लिया है। जहाँ एक को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लग गयी। ये दोनों आरोपी मंझनपुर कोतवाली के नसरुल्लापुर नहर के पास पकडे गए जहाँ पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular