Homeराज्यउत्तर प्रदेशKasganj: दारू की बोतल ना मिलने पर चला दी गोली

Kasganj: दारू की बोतल ना मिलने पर चला दी गोली

थाना कासगंज के अन्तर्गत ग्राम भैसोरा बुजुर्ग में एक शख्स ने सिर्फ इस बात पर गोली चला दी की एक शादी समारोह में उसे दारू की बोतल नहीं दी गई। मिली जानकारी मुताबिक, एक शादी समारोह में राजाराम पुत्र मुन्नी लाल सुबोध पुत्र पप्पू, सुरेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र निवासी भैसोरा बुजुर्ग एक शादी समारोह में गये हुए थे।

जहां उन्होंने देवेन्द्र नाम के व्यक्ति से दारू की बोतल फरमाइश की। जहाँ शख़्स के द्वारा मना करने पर राजाराम ने सुबोध और सुरेंद्र के कहने पर देवेन्द्र के ऊपर फायरिंग कर दी। फायर होने से पहले ही देवेन्द्र के भाई धर्मेन्द्र ने तमंचे को पकड़ कर ऊपर कर दिया। जिससे धर्मेन्द्र के हाथ में गोली लग गई। गांव के लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन वो भागने में कामयाब रहा।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा 1 अवैध तमंचा, 315 बोर ,दो जिन्दा कारतूस और एक खोखा कारतूस 315 बोर सहित मुखबिर की खास सूचना पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजाराम हिस्ट्री शीटर बदमाश है जो 480 ए धारा का मुजरिम है उसे पर गुण्डा एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular