Homeराज्यत्रिपुराप्रधानमंत्री: पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था 'चंदा'

प्रधानमंत्री: पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था ‘चंदा’

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura assembly elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के लिए प्रचार करते हुए एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, त्रिपुरा के लोगों ने मन बना लिया है। यहां एकबार फिर से डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “त्रिपुरा चुनाव की मेरी यह पहली जनसभा है और यहां मैं देख रहा हूं कि इतनी बड़ी संख्या में, जहां तक मेरी नजर जा रही है। लोग ही लोग नजर आ रहे हैं।”

प्रधानमंत्री: चंदा- चंदा करने वाले को त्रिपुरा से मुक्त कर दिया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “त्रिपुरा के गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए और पार्टी ने उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है। त्रिपुरा के लोगों को याद रखना है आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है।”

उन्होंने कहा कि, “पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था ‘चंदा’। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है।”

प्रधानमंत्री मोदी: हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, ‘त्रिपुरा पर मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद है। हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है, वो शक्ति है- आवास, आरोग्य और आमदनी। आवास, आरोग्य और आमदनी त्रिपुरा के लोगों का जीवन आसान बना रही है।’

पीएम: भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को डर, भय और हिंसा से मुक्ति दी है

उन्होंने कहा कि, त्रिपुरा में पहले एक ही पार्टी को झंडा फहराने की इजाजत थी लेकिन आज भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को डर, भय और हिंसा से मुक्ति दी है। कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था, लेकिन हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है।

पीएम मोदी ने कहा कि, पहले त्रिपुरा में केवल वामपंथी कैडर को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था लेकिन अब हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पुलिस थानों तक पर सी.पी.एम. कैडर का कब्ज़ा था लेकिन भाजपा सरकार ने राज्य में कानून का राज स्थापित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular