जुर्माना अदा ना कर पाने पर जेल की सजा भुगत रहे दो कैदियों को मिली आजादी

समाज सेवी संस्था ने 4000 से अधिक का जुर्माना भरकर दो कैदियों की जेल से रिहाई कराई है।

0
64

हरदोई की जिला कारागार (jail) में जुर्माना राशि ना दे पाने के कारण निरुद्ध चले आ रहे दो बंदियों की जुर्माना राशि भरकर सामाजिक संस्था ने रिहाई कराई है। इस दौरान रिहा हुए दोनों युवा कैदियों ने आगे से कोई अपराध न करने का संकल्प लिया। जिसकी जेल अधीक्षक ने सराहना की है।

हरदोई के मिशन आत्म संतुष्टि के संचालक समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने जनपद कारागार (jail) से जुर्माना न भर पाने के कारण सजा काट रहे दो कैदियों की रिहाई कराई तथा उनके जुर्माने की 4,340 रुपये धनराशि जमा कर दोनों युवा कैदियों अंशुल उर्फ राहुल पुत्र छोटेलाल तथा मनोज कुमार पुत्र सियाराम की रिहाई में मदद की।

रिहाई के समय दोनों कैदियों ने पुनः अपराध न करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजवर्धन सिंह ने दोनों कैदियों को माला पहनाकर स्वागत किया और हनुमान चालीसा भेंट की।