Homeखेलक्रिकेटIND vs AUS: भारतीय टीम ने जीता नागपुर टेस्ट

IND vs AUS: भारतीय टीम ने जीता नागपुर टेस्ट

भारतीय टीम (Indian team) ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australian team) को मात दे दिया है। टीम इंडिया ने नागपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच (Test match) तीन दिन के अंदर ही अपने नाम कर लिया है और चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। पहली पारी के स्कोर के आधार पर 223 रनों से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरी पारी में महज 91 रनों पर ही सिमट गई। इसी कारण कंगारू टीम (ऑस्ट्रेलिया टीम ) यह मुकाबला 132 रनों से हारी है।

जडेजा और अश्विन ने किया कमाल

भारत के लिए इस जीत में हीरो रहे टीम के दो मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)। जडेजा ने जहां दोनों पारियों में कुल 7 विकेट (पहली पारी- 5,दूसरी पारी- 2) लिए वहीं रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में 5 विकेट की बदौलत कुल 8 विकेट (पहली पारी-3,दूसरी पारी-5) लिए। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने भी अपनी पारी शानदार तरीके से खेली। जडेजा ने 70 और अक्षर ने 84 रनों की पारी खेली थी। वहीं भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहली पारी में शतक ठोका था और 120 रन बनाए थे। उधर ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोई भी बल्लेबाज दोनों पारियों में मिलाकर 49 से अधिक रन नहीं बना सका।

ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 32.3 ओवर खेलकर 91 रन ही बना पाई

नागपुर टेस्ट (Nagpur Test) की बात करें तो, टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 177 रन बनाकर पहली पारी में पवेलियन लौट गई थी। जवाब में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के शतक और जडेजा व अक्षर के अर्धशतकों की बदौलत 400 रन बने। जहाँ 223 रनों की लीड अपने नाम की। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 32.3 ओवर खेलकर 91 रन बना पाई और अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए। वही, भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular