Homeन्यूज़क्राइममां के पूर्व लिव-इन पार्टनर ने लड़की की चाकू मारकर की हत्या

मां के पूर्व लिव-इन पार्टनर ने लड़की की चाकू मारकर की हत्या

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली में, एक 19 वर्षीय लड़की को कके साथ रिश्ते में थीथित तौर पर उसकी मां के पूर्व लिव-इन प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। रविवार को पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान अंकिता राजपूत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा, अंकिता की मां आरोपी के साथ रिश्ते में थी और वे तीनों एक ही घर में रह रहे थे।हालांकि, आरोपी के अभद्र व्यवहार के कारण मां-बेटी सिलवासा लौट आईं।

अधिकारी ने बताया, “आरोपी शनिवार सुबह महिला को ढूंढते हुए आया लेकिन उसने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। बाद में उसने कमरा बाहर से बंद पाया। जब अंकिता अपने ट्यूशन से वहां पहुंची, तो उसने उससे दरवाजे की चाबी मांगी, लेकिन अंकिता ने चाबी देने से मना कर दिया। गुस्से में आकर उसने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

असम के मूल निवासी और यहां एक निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत आरोपी को सिलवासा के सयाली इलाके से पकड़ा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular