अफगानिस्तानी अमेरिकियों ने लड़कियों की तालीम पर लगे प्रतिबंध के विरोध में आवाज उठायी

अफगान कल्चरल सोसायटी की प्रतिनिधि कैलिफोर्निया की रेयान यासीनी ने व्हाइट हाउस के सामने किया प्रदर्शन और कहा हम लड़कियों की एजुकेशन की अधिकार के लिए ज़रूर बोलेंगे|

0
21

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की तरफ से हालही में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के खिलाफ में बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी अमेरिकियों ने आवाज उठाया है और तालिबान सरकार कि इस कट्टर नीति के खिलाफ लड़ने का संकल्प किया है|

अफगान कल्चरल सोसायटी की प्रतिनिधि कैलिफोर्निया की रेयान यासीनी ने रविवार को व्हाइट हाउस के सामने कहा कि, हम यहां लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए आवाज उठाने के लिए आए हैं|

कैलिफोर्निया की रेयान यासीनी के संग ज्यादे की संख्या में अफगानिस्तानी अमेरिकी भी थे| जहाँ पर उन्होंने कहा कि, जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपना हक़ जता लिया है| तभी से लड़कियों के पास पढ़ने का अधिकार नहीं है| हम यहां आज यह सुनिश्चित करने आए हैं कि ऐसा नहीं हो|

वहीं, अफगान सोसायटी के अध्यक्ष नासिर खान ने तालिबान गवर्नमेंट से देश में लड़कियों की एजुकेशन पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने के लिए कहा| अफगान सोसायटी के अध्यक्ष नासिर खान ने कहा कि, अफगानिस्तानी लड़कियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए|

उनके अलावा प्रदर्शन कर रहे अफगानिस्तानी अमेरिकी हिकमत सोरोश ने भी बोला कि, तालिबान ने लड़कियों को एजुकेशन से दूर रखने के लिए कई कदम उठाए हैं| उन्होंने आगे कहा कि, पूरी विश्व देख रही है कि क्या हो रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here