श्रद्धा की बॉडी का पोस्टमार्टम होने के बाद ऑटोप्सी रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

जंगल से मिली श्रद्धा की हड्डियो का पोस्टमॉर्टम होने के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को रिपोर्ट का विश्लेषण सौंपा है।

0
48
Shradha murder case

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha murder case) में अहम खुलासा हुआ है। जंगल से मिली श्रद्धा की हड्डियों की ऑटॉप्सी से मालूम चला है कि, आफताब ने लोहा काटने वाली आरी से बॉडी के टुकड़े किए थे। यह रिपोर्ट जंगल से मिली हड्डियों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तैयार हुई है। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के विश्लेषण के दौरान पाया गया कि सभी हड्डियों को आरी से ही काटा गया है। एम्स ने बीते मंगलवार को रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी थी। अब इस मामले में पुलिस जनवरी के आखिरी सप्ताह में साकेत कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी।

गुरुग्राम और महरौली के जंगल से 23 हड्डियां बरामद हुई थी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी आफताब की निशानदेही पर गुरुग्राम और दिल्ली के महरौली जंगल से करीब 23 हड्डियां बरामद की थी। इन सभी हड्डियों का पोस्टमार्टम कराया गया था। जहा AIIMS में इन हड्डियों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण कराया गया था। इसमें मालूम चला है कि, आफताब ने श्रद्धा की बॉडी को आरी से ही काटा था।

श्रद्धा की हड्डियो से उसके पिता का डीएनए मैच हुआ था

पुलिस ने बताया कि, महरौली और गुरुग्राम में अलग- अलग जगह से बरामद हड्डियों का पिछले महीने ही डीएनए कराया गया था। इन हड्डियों की डीएनए रिपोर्ट का श्रद्धा के पिता के डीएनए से मैच कराया गया। जिसमे सभी हड्डियो का डीएनए उसके पिता से मैच हो गया। पुलिस के अनुसार, फ्लैट में मिले खून के धब्बों के डीएनए से भी हड्डियों के डीएनए को मैच कराया गया है।

बता दें कि, लिव इन पार्टनर आफताब ने 10 मई को ही श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। इसके बाद उसने अगले दो दिनों में श्रद्धा की बॉडी के 35 टुकड़े किए थे। जिसके बाद अगले 18 दिनों में उसने अलग-अलग जगहों पर बॉडी को ठिकाने लगाया था। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने 26 नवंबर को हिरासत में लिया था। तब से आरोपी आफताब न्यायिक हिरासत में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here