Nysa Devgan: मां काजोल के साथ पहुंचीं सिद्धिविनायक

मां बेटी के वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

0
43

बॉलीवुड स्टार काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। हर कोई उनकी एक झलक देखना चाहते है। ऐसे में काजोल रविवार को अपनी बेटी न्यासा देवगन के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गईं और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। लोग आज भी मां-बेटी की सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

ऐसा था न्यासा और काजोल का लुक

काजोल ने एक फ्लोरल कुर्ता और पायजामा पहना था। जबकि उनकी बेटी न्यासा को एक सिंपल सफेद कुर्ता-पायजामा में देखा गया। कुछ सोशल मीडिय यूजर्स ने न्यासा के इंडियन आउटफिट पहनने पर सवाल उठाते हुए कमेंट किया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन करते हुए बचाव किया। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, मुझे ट्रोलिंग की बात समझ में नहीं आती। लोग पब और पार्टियों में वेस्टर्न पहनते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वे धार्मिक नहीं हो सकते और मंदिरों में नहीं जा सकते।

दुबई से लौटी हैं न्यासा

न्यासा देवगन हाल ही में दुबई वेकेशन से लौटी हैं। उन्होंने अपने दोस्तों आर्यन खान, ओरहान अवतरमणि और अभिनेता अहान शेट्टी के साथ नया साल मनाया था। न्यू ईयर पार्टी के लिए काजोल अपने पति अजय देवगन और बहन तनीषा मुखर्जी सहित परिवार की कंपनी में थीं। इस पार्टी में बॉबी देओल भी नजर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here