बाइबिल की सीख से प्रेरित है राजेश खन्ना की फिल्म का यह गाना

राजेश खन्ना और मुमताज की फिल्म ‘रोटी’ 1974 में रिलीज हुई थी| उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी|

0
71

दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और मुमताज की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में से एक रही है| दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया और सफलता भी हासिल की| राजेश खन्ना और मुमताज की फिल्म ‘रोटी’ 1974 में रिलीज हुई थी|

फिल्म में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और मुमताज के अलावा निरूपा रॉय, जगदीप, सुजीत कुमार, पिंचू कपूर अन्य कलाकार अहम् किरदार में थे | इस फिल्म की कहानी को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया गया| उसके साथ ही फिल्म के गानों ने तो लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले|

‘रोटी’ फिल्म का पॉपुलर सांग ‘जिसने पाप न किया हो वो पापी ना हो’| इस गाने में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) हैं और यह फिल्म के लोकप्रिय गानों में से एक रहा है| इस गाने के लिरिक्स बाइबिल के उस अध्याय से प्रेरित हैं जहां यीशु मसीह एक औरत को सजा देने के लिए पत्थर मारने को तैयार लोगों से कहते हैं कि ‘तुम में से जो पापी नहीं है वही सबसे पहले इस औरत को पत्थर मारे’| जहा इस फिल्म में भी ऐसा ही सीन देखने को मिलता है| एक औरत को पापिन कहकर लोग पत्थर मारने लग जाते है|

उस समय राजेश खन्ना इस गाने को गाते हैं और उस इंसान से पत्थर मारने को कहते हैं जिसने पाप न किया हो, जो पापी ना हो| इस तरह यह गाना बहुत ही सार्थक और उपदेश लिए हुए है| इस गाने को किशोर कुमार ने गाया है| जबकि इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया है|

इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं| जिसे दर्शको के द्वारा काफी पसंद किया गया| राजेश खन्ना और मुमताज की ‘रोटी’ को मनमोहन देसाई ने निर्देशित किया था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here