2024 के चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा बजेपी को टक्कर देने के लिए तैयार होना चाहिए

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, बजेपी को टक्कर देने के लिए योजना बनानी चाहिए|

0
65

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा है कि, यदि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी एक चेहरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पेश किया गया, तो इससे भारतीय जनता पार्टी को विपक्षी ताकतों के मुकाबले लाभ मिलेगा|

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने के लिए विपक्ष को प्रत्येक लोकसभा सीट पर मज़बूती से कार्य करना होगा| विपक्ष को सभी 540 संसदीय सीटों पर कड़ी टक्कर देने का प्लान बनानी चाहिए|

यदि विपक्ष से कोई एक चेहरा ही बीजेपी के खिलाफ लड़ता है, तो उससे भारतीय जनता पार्टी को ही लाभ पहुंचेगा| अगर लड़ाई मोदी बनाम केजरीवाल या राहुल गांधी रही, तो इससे प्रधानमंत्री को ही फायदा मिलेगा|

2019 में विपक्ष पार्टियों ने बीजेपी को हराने के लिए बनाया था गठबंधन

साल 2019 में विपक्ष पार्टियों ने बीजेपी को हराने के लिए एकजुट होकर बड़ा गठबंधन बनाया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी, और धीरे-धीरे बनी बनाई गठबंधन भी टूट गया| अब पूरा ध्यान साल 2024 के लोकसभा चुनाव पर है और आम आदमी पार्टी ने हाल ही में दावा किया था कि 2024 की लड़ाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य होगी|

आम आदमी पार्टी का दावा था कि, केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता, राष्ट्रीय राजधानी में उनकी गवर्नेन्स और आम आदमी पार्टी के देश में बढ़ते प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिल गए हैं|

केंद्र में सत्तासीन बीजेपी के आलोचक रहे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी कही जाने वाली बीजेपी को हराने के लिए राष्ट्रीय पार्टी के रूप में पहचान बनाने की खातिर अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति को भारत राष्ट्र समिति बना दिया|

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख ने कहा कि, “ममता बनर्जी ने हालही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक की थी| सो, यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि उन्हें प्रधानमंत्री के खिलाफ विपक्ष का चेहरा होना चाहिए|”

उन्होंने आगे कहा कि, ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संसद में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रस्ताव पारित करती हैं, लेकिन फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा भी करती है|’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here