पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी सहित कई बड़े खिलाड़ियों ने किया समर्थन

प्रियंका गांधी ने धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर लिखा, हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं।

0
31

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। पहलवानों के आरोपों पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka-Gandhi) ने भी ट्वीट किया है और जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।

प्रियंका गांधी (Priyanka-Gandhi) ने धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर लिखा “हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।”

पहलवानो के समर्थन में बोली गीता फागोट

वही दूसरी तरफ पहलवान गीता फोगाट ने भी ट्वीट कर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा “आज बहुत दुख: हुआ यह तस्वीर देखकर कि हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली मे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है। ये तानाशाही बंद होनी चाहिये आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियो की मांगों का समर्थन करते है।”

बबीता फोगाट ने कहा अपने सभी मित्रो के साथ हूँ

पहलवान से नेता बनीं बबीता फोगाट ने भी ट्वीट कर प्रदर्शन कर रहे पहलवानो का समर्थन किया है| उन्होंने लिखा “मैं अपने खिलाड़ियों की इस लड़ाई में उनके साथ हूं। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाले देश के खिलाड़ियों के साथ न्याय करेगी।”

इसके बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट कर लिखा “कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों के भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।”

इस धरने में बजरंग पुनिया जैसे कई बड़े खिलाड़ी शामिल है

बता दे कि, बुधवार के दिन भारत के 30 पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में बैठ गए। इनमें बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ और संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बजरंग पुनिया ने कहा कि, जो लोग कुश्ती संघ चला रहे हैं, उन्हें खेल के बारे में कुछ नहीं मालूम है| हमें कोच तक नहीं दिए जाते और इसका विरोध करने पर धमकाया जाता है। वहीं, विनेश फोगाट ने कहा कि, संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कई खिलाड़ियों का यौन शोषण किया है।

बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया

एमपी बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगट के आरोपों का जवाब दिया है कि उन्होंने ओलंपिक में “कंपनी के लोगो के साथ एक पोशाक” क्यों पहनी थी”। उन्होंने पूछा, “क्या कोई सामने है जो कह सकता है कि फेडरेशन ने किसी एथलीट को परेशान किया?” उन्होंने यह भी कहा कि “यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है” और अगर ऐसा हुआ तो वह खुद को फांसी लगा लेंगे”। बता दे कि, बृजभूषण सिंह 2011 से भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष बने हुए हैं और साल 2019 में उन्होंने तीसरी बार इस पद पर चुनाव जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here