दो करोड़ की घूस मामले में दिव्या मित्तल गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड

दिव्या मित्तल ने कहा ड्रग माफियाओं को पकड़ने का यह इनाम मिला

0
17

राजस्थान: एएसपी दिव्या (Divya Mittal) मित्तल को दो करोड़ रुपये की घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अब दिव्या मित्तल (Divya Mittal) को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार ने दिव्या मित्तल को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए है।

एएसपी दिव्या मित्तल (Divya Mittal) की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उनके फार्म हाउस और रिजॉर्ट से भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी थी। सूत्रों का कहना है कि ये शराब वहां आए विशेष मेहमानों को परोसी जाती थी।

एएसपी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) दिव्या मित्तल (Divya Mittal) को राजस्थान में दो करोड़ रुपये की घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर सस्पेंड कर दिया गया है। राज्य सरकार ने दिव्या मित्तल को निलंबन करने के आदेश जारी कर दिए गए है। एएसपी दिव्या मित्तल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उदयपुर के पास चिकलवास में उनके फार्म हाउस और रिजॉर्ट नेचर हिल पर छापा मारा। जहाँ से पुलिस को भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी। ये शराब वहां आए स्पेशल गेस्ट को परोसी जाती थी।

इस रिजॉर्ट का संचालन सुमित कुमार कर रहा था। सुमित कुमार उदयपुर पुलिस से बर्खास्त पुलिसकर्मी है। सुमित कुमार रिश्वत मामले में दलाल भी है। सुमित और दिव्या मित्तल के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अंबामाता पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस को एएसपी दिव्या मित्तल के रिजॉर्ट से 27 बोतल बियर समेत भरी मात्रा में शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि रिजॉर्ट में संचालक की तरफ से शराब बेचने का कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था। यह शराब अवैध रूप से आने वाले पर्यटकों को रिजॉर्ट में रखकर परोसी जाती थी।

यह भी बताया जा रहा है कि एसओजी को इस रिजॉर्ट में एएसपी दिव्या मित्तल के कहने बुलाया गया था। यहाँ पर आरोपी को मादक पदार्थ तस्करी मामले में दलाल, सुमित कुमार ने डराया -धमकाया था। उस के बाद उस से 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गयी थी। इससे पहले इसी दलाल सुमित कुमार ने दिव्या मित्तल के लिए 25 लाख रुपए की पहली किस्त आरोपी से मांगी थी। इस क़िस्त को वह अजमेर जाकर दिव्या मित्तल को देने वाला था

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने की थी गिरफ्तारी

दिव्या मित्तल (Divya Mittal) के खिलाफ रिश्वत के मामले में यह कार्रवाई राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर टीम द्वारा की गयी थी। इस कार्रवाई में दिव्या मित्तल को गिरफ्तार किया गया था। एसीबी की टीम ने दिव्या को अजमेर स्थित उनके निजी आवास पर गिरफ्तार किया था। गिरफ़्तारी से पहले दिव्या मित्तल के घर की तलाशी भी ली गयी थी।

दिव्या मित्तल ने बताया सभी आरोपो को बेबुनियाद

खुद पर हुई कार्रवाई को लेकर दिव्या मित्तल (Divya Mittal) ने सफाई देते हुए कहा था कि ड्रग माफियाओं को पकड़ने का उन्हें यह इनाम मिला है। यही नहीं, दिव्या ने अजमेर के पुलिस अधिकारियों को भी ड्रग मामले में शामिल बताया था। उन्होंने कहा मुझे फसाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here