Kanpur: 29 दिनों तक फंदे से लटकी रही युवक की लाश

उत्तर प्रदेश के कानपूर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है| जहा घर के अंदर फंदे पर महीनो से लटकी हुई लाश मिली है|

0
26

कानपुर के बिल्हौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है| जहाँ एक युवक की लाश (Dead body) 29 दिनों से फंदे से लटकी हुई मिली है| दरअसल, इस युवक की पत्नी उससे विवाद करने के बाद अपने ननद के घर चली गई थी|

जिसके बाद वो महिला अपने घर गुरुवार को जब वापस लौटी तो उसे कंकाल बन चुका अपने पति का शव (Dead body) फंदे से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि, शव करीब 29 दिनों से फंदे से लटका था। आबादी से दूर घर स्थित होने के कारण इस घटना की लोगो को भनक तक ना लगी|

घर लौटी महिला तो फंदे से लटका मिला पति

मामला अरौल थाना क्षेत्र के गिलवट अमीनाबाद गांव का है। सुदामा शर्मा (30) पत्नी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहता था। पिता शिवकुमार और दो भाइयों से संपत्ति का बंटवारा होने के बाद गांव से थोड़ा दूर नए घर में रहने लगा था।

पत्नी कीर्ति शर्मा ने बताया कि 18 दिसंबर को पति से विवाद हो गया था। जिसके बाद वो अपने दोनों बच्चो को लेकर अपने ननद के यहाँ उत्तरीपुरा चली गई थी। 21 दिसंबर तक पति से मोबाइल फोन पर बात होती रही। इसके बाद से पति से कोई बात नहीं हुई। आशंका है कि 21 दिसंबर को ही पति ने घर के बाहर के दरवाजे पर ताला डाल दिया। इसके बाद किसी तरह अंदर जाकर फंदे से लटक गया।

कई दिनों से बात न होने पर जब वो वापस लौटी तो पति का शव (Dead body) लटका हुआ मिला| थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि, बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| इस युवक की बॉडी 25 से 30 दिन पुराना लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here