Agra: चांदी गलाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत

घटना के बाद चांदी कारोबारी मौके से फरार हो गया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0
factory

आगरा में चांदी गलाने की एक फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ और दो कर्मचारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये घटना चांदी गलाते समय हुई, धमाके के बाद फैक्ट्री में सिल्वर प्लांट की गैस तेजी से लीक हो गई, जिससे कर्मचारियों का दम घुट गया। एक कर्मचारी अजय वर्मा घायल हो गए हैं और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा थाना कोतवाली के नमक की मंडी में हुआ। यहां महल कॉम्पलेक्स मार्केट में चांदी गलाने का काम चल रहा था, तभी अचानक तेज धमाका हो गया। इससे आसपास क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। वहीं घटना के बाद चांदी कारोबारी मुरारी लाल वर्मा मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस उपायुक्त नगर सूरज कुमार राय ने बताया कि फैक्ट्री में फर्निश के टूट जाने से तीन कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई है। उन्होंने यह भी कहा है कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतकों का नाम रवि और आकाश है, जो आगरा के रहने वाले थे। घायल कर्मचारी का नाम अजय है और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here