अजुहा निवासी पत्रकार आकाश सिंह चंदेल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

0

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के अजुहा (Ajuha) निवासी पत्रकार श्री आकाश सिंह चंदेल किसी काम से अजुहा चौराहा आए थे। एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्री चंदेल को सर में गम्भीर चोटे आई, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दे कि यह दुर्घटना नेशनल हाईवे कानपुर इलाहाबाद के भोला चौराहा अजुहा की है।

घटना का पता चलते ही परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया। परिवारजनों का रो रोकर का बुरा हाल है। अचानक हुए इस घटना से अजुहा (Ajuha) नगर वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस सड़क हादसे की वजह से कस्बावासियो में भारी आक्रोश व्याप्त है। आपको बता दे कि प्रशासन से यह डिवाइडर बनाए जाने की कई बार मांग की गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here