Amethi: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी खिचड़ी भोज में हुई शामिल

केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के नव निर्मित आवास पर खिचड़ी भोज का भव्यता के साथ आयोजन हुआ।

0
39

Amethi: जिला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर नवनिर्मित भवन पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जहा कई बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और उनके पति जुबिन ईरानी (Zubin Irani) ने हिस्सा लिया। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने इस अवसर पर कहा कि, आज कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। आज मेरे लिए जुबिन साहब के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। बहुत बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र के बहुत सारे जनप्रतिनिधि जो आज इस भोज में सम्मिलित हुए हैं, मैं उनका विशेष रूप से आभार व्यक्त करती हूं। अमेठी की जो सांस्कृतिक धारा है, वह उसका एक परिचय है।आज इस भोज कार्यक्रम में देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि, आप सब यहां आए मेरे लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में लोग गायकों द्वारा स्वागत गीत वा अन्य अवधी विधा के गीत प्रस्तुत किए गए। जिसमे मंच से लोकगायक ने स्मृति ईरानी के पति का अवधी संस्कृति के अनुरूप “गारी लोकगीत” से स्वागत किया। जिसे सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं उनके पति जुबिन ईरानी के अलावा सपा विधायक महराजी देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि,तिलोई विधायक एवं राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ,प्रताप गढ़ एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here