Jharkhand: काम से लौट रहे मज़दूर को हाथी ने कुचला

बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र में जंगली हाथी द्वारा कुचले जाने से एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गयी।

0
29

बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र में जंगली हाथी द्वारा कुचले जाने से एक दिहाड़ी मजदूर की मौके पर मौत हो गयी। मृतक बिजेंद्र मांझी उर्फ बाबूचंद रविवार शाम काम से लौट रहा था तभी अंधेरे में अचानक उसका जंगली हाथी से सामना हो गया। हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल छाया हुआ है।

बता दे कि, बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र के चांदो पंचायत के ठडघटिया टोला निवासी 32 वर्षीय बिजेंद्र मांझी उर्फ बाबूचंद को एक जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला। यह घटना तब घटी जब बाबूचंद मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों व आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि, बाबूचंद घर वापस लौटने के क्रम में गांव के समीप जंगल से होकर पैदल ही जा रहा था।

रास्ते में अचानक उसका सामना जंगली हाथी से हो गया। इससे पहले वह भाग पाता एक हाथी ने उसे अपने सूंढ़ से उठा कर पटक दिया और कुचल कर मार डाला। फिलहाल हाथी पास के जंगल में ही विचरण कर रहे हैं। पेटरवार बीडीओ सैलेंद्र चौरसिया , थाना प्रभारी विनय कुमार जी रेंजर अरुण कुमार, भगवान दास हेंब्रम घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले। पीड़ित परिवार को मुवावजा के रूप में अधिकारी के द्वारा 50,000 रुपए मृतक की पत्नी को दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here