दूल्हे के दोस्तों ने जयमाला स्टेज से लगाए देशभक्ति नारे

शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे।

0
23

इन दिनों शादियों का सीजन जोरों पर है। साल के इस समय के दौरान, सोशल मीडिया शादी से संबंधित छवियों और वीडियो से भर जाएगा। वे इनमें से कुछ हास्य वीडियो बनाते हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। वीडियो देखने के बाद तो ऐसा लगता नहीं है कि वास्तव में ऐसा हो सकता है। शादी से जुड़ा एक पॉपुलर वीडियो है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

स्टेज पर लागाया देशभक्ति नारा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा-दुल्हन नजर आ रहे हैं। दोनों मंच पर खड़े हैं और जयमाला कार्यक्रम चल रहा है। तभी दूल्हे के पीछे खड़े लड़के भारत माता की जय के नारे लगाने लगते हैं। आप वीडियो में साफ सुन सकते हैं कि युवक देश के अन्य महान लोगों का नाम लेते हैं। युवक नारे लगाते हुए कहते हैं कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की जय, महात्मा गांधी की जय और सुभाष चंद्र की जय। वीडियो में पीछे से एक युवक कहता है कि बस करों कितना नारा अब लगाओगे।

शादी हो रही है या देश आजाद

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इसे एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जो देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा कि गेहूं बेचकर रिचार्ज कराया था पैसा वसूल हो गया। हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई मैंने कल ही किस्तों पर मोबाइल खरीदा है, मेरे को नहीं पता था कि मेरे को यह सब देखना पड़ेगा। मैं मोबाइल वापस बेच रहा हूं। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि शादी हो रही है या देश आजाद हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here