Amritsar: गैंगेस्टर जरनैल सिंह की दिन दहाड़े हुई हत्या

गैंगेस्टर जरनैल सिंह (Jarnail Singh) को कुछ बदमाशों ने 20-25 गोलियां चलाई है।

0

पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, यहां गैंगेस्टर जरनैल सिंह (Gangster Jarnail Singh) की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गैंगेस्टर जरनैल सिंह (Gangster Jarnail Singh) को कुछ बदमाशों ने 20-25 गोलियां चलाई है। जिसमें जरनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है।

घटना अमृतसर के बाबा बकाला के पास सठियाला गांव की है। यहां कुछ लोगों ने जरनैल सिंह (Jarnail Singh) पर लगातार कई गोलियां चलाई। घटना के बाद जरनैल सिंह को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़िलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें नकाबपोश लोग गोलियां बरसाते हुए नज़र आ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here