Amroha: अंतिम संस्कार से लौट रहे किसान की हादसे में मौत

पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0
Uttar Pradesh

रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी नरेश (55) की हादसे में मौत हो गई। बाइक पर बैठा उनका साथी घायल हो गया। बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किसान नरेश की गजरौला के अल्लीपुर में रिश्तेदारी है। बुधवार को उनके रिश्तेदार कपिल की मौत हो गई। जिसका देर शाम तिगरी में गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। नरेश और उनका परिचित जबर सिंह बाइक पर सवार होकर अंतिम संस्कार में तिगरी गए थे।

रात नौ बजे अंतिम संस्कार से लौटते समय वह तिगरी गंगा बांध पर पहुंचे थे। उनके साथ गांव के ही जबर सिंह भी थे। अज्ञात वाहन के चालक ने नरेश की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे जबर सिंह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को तुरंत सीएचसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जबर सिंह की हालत गंभीर है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here