केरल में लाइव शो कार्यक्रम के दौरान एक कृषि विशेषज्ञ हुए बेहोस

0
Agriculture Expert

Kerala News: एक कृषि विशेषज्ञ (Agriculture Expert) दूरदर्शन के एक स्टूडियो में लाइव शो कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को अचानक बेहोश होकर निचे गिर गए। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ये जानकारी पुलिस की तरफ से सामने आई है। चैनल के सूत्रों ने बताया कि केरल कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक रहे 59 साल के डॉ. ए. एस. दास चैनल पर एक कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के दौरान बेहोश हो गए। चैनल के सूत्रों ने बताया कि यह घटना दूरदर्शन के कृषि दर्शन कार्यक्रम के दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। बेहोश होने के बाद कृषि विशेषज्ञ (Agriculture Expert) को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

बता दें कि डॉ. अनी एस दास, केरल कृषि विश्वविद्यालय में प्लानिंग डायरेक्टर थे। इसके साथ ही वह एक्सपर्ट भी थे, जो कभी-कभी दूरदर्शन के कार्यक्रम का एक्सपर्ट के तौर पर हिस्सा बनते थे। वह एक लाइव चर्चा के दौरान अचानक बेहोश हो गए। चैनल के सूत्रों ने बताया कि यह घटना दूरदर्शन के कृषि दर्शन कार्यक्रम के दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि उनको बेहोश होते ही तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। वही उनकी मौत की खबर आने के बाद घरवालों सहित सभी के बीच दुख का माहौल छाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here