पश्चिम बंगाल: भीड़ द्वारा साधुओं पर हमले को लेकर पुलिस का सामने आया बयान

बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतों (Jyotirmoy Singh Mahato) ने पीड़ित साधुओं से मुलाकात की है।

0

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पुरुलिया जिले में यहां भीड़ ने साधुओं पर हमला कर दिया और साधुओं को निर्वस्त्र कर पीटा। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी अब बंगाल सरकार और टीएमसी पर लगातार हमले कर रही है। इस बीच बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतों (Jyotirmoy Singh Mahato) ने पीड़ित साधुओं से मुलाकात की है। इस मामले पर अब पुरुलिया जिले की पुलिस का बयान भी सामने आ गया है।

पुरुलिया जिले के पुलिस ने इसे लेकर कहा कि हाल ही में पुरुलिया में घटी घटना को लेकर कुछ लोगों द्वारा गलत सूचना प्रसारित की जा रही है। सच्चाई ये है कि 11 जनवरी 2024 की दोपहर गंगा सागर स्नान करने जा रहे तीन साधुओं और तीन स्थानीय नाबालिग लड़कियों के बीच भाषा की बैरियर होने के कारण विवाद शुरू हो गया। इस दौरान लड़कियां डर गई और स्थानीय लोगों को गलतफहमी हो गई। स्थानीय लोगों ने साधुओं के वाहन को नुकसान पहुंचाया और साधुओं को अगवा करने की कोशिश। मामले में दखल देते हुए स्थानीय पुलिस साधुओं को छुड़ा लिया है। इस मामले में 12 लोगों को अरेस्ट किया गया है। साथ ही साधुओं को हर तरह की संभव मदद देने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here