कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, शिवराज पाटिल की बहू अर्चना ने छोड़ा साथ

शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गई हैं।

0
Shivraj Patil's daughter-in-law

लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गई हैं।

जाने कौन है पाटिल

शिवराज पाटिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। शिवराज पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह लातूर लोकसभा सीट से सात बार सांसद भी रहे हैं। इसके साथ ही वह दसवीं लोकसभा के अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री व रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here