Atiq Ahmed Update : मारा गया अतीक का बेटा असद

0
1
Umesh Pal murder case

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड माफिया अतीक का बेटा असद और उसका साथी गुलाम पुत्र मकसूदन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। जिनका झांसी में DSP नवेंदु और DSP विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए। पुलिस को दोनों के पास से विदेशी हथियार मिले है।

पुलिस द्वारा इस एनकाउंटर उस वक़्त अंजाम दिया गया, जब प्रयागराज CJM कोर्ट में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की रिमांड पर सुनवाई चल रही थी। अतीक अहमद को मंगलवार को गुजरात साबरमती की जेल से प्रयागराज लाया गया था। उसके भाई अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को दोनों से 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड केस में पूछताछ करनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here