औरैया: चोरी की योजना बनाते समय पुलिस के हत्थे चढ़े 4 चोर

0

यूपी की औरैया (Auraiya) पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की योजना बना रहे चार चोरों को गिरफ्तार करने का काम किया है। इनके पास से पुलिस ने एक चोरी की बाइक, एक तमंचा और 8 चोरी किए हुए मोबाइल फोन बरामद किये।

चोरी की योजना बनाते समय पुलिस ने धर-धबोचा पहुंचा 

औरैया (Auraiya) जिले के दिबियापुर इलाके मे पुलिस ने चार चोरों को चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार करने का काम किया है। बताया गया कि पुलिस के द्वारा गश्त की जा रही थी तभी पुलिस को कुछ लोग बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। जिनको रोक कर उनसे पूछताछ की गई तो वह काफी घबरा गए फिर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी किया हुआ माल बरामद किया गया। इनके पास से लोहे की रोड को भी बरामद किया गया जो कि यह चोरी की घटना में इस्तेमाल किया करते थे।

एसपी ने पुलिस टीम को दिया 25000 का इनाम

अपर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारी पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी कुछ लोग संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए जिनको रोक कर पुलिस ने उनकी तलाशी लिए तो उनके पास आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए जो कि लोगों से छीन या फिर चोरी किए हुए बताए गए। वहीं के पास से एक मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया जो कि यह चोरी की घटनाओं में मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया करते थे। इनके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया। हमारी पुलिस की तरफ से बड़ा ही सराहनीय कार्य किया गया है जिसको लेकर हम अपनी पुलिस टीम को ₹25000 का इनाम देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here