औरैया: डीएम-एसपी ने संपूर्ण समाधान में फरियादियों की सुनी समस्याएं

0

यूपी के औरैया (Auraiya) में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां जनपद के अधिकारी फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे। जहां पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तो वही उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

संपूर्ण समाधान में समस्याओं को लेकर पहुंचे थे फरियादी

औरैया (Auraiya) जिले में समय-समय पर जिला प्रशासन के द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर समाधान दिवस में आते हैं और उनकी समस्याओं को अधिकारी सुनते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जहां अजीतमल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक चारू निगम पहुंची। यहां फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और अधिकारियों को अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं अधिकारियों ने एक के बाद एक फरियादियों की समस्याओं को सुनने का काम किया।

फरियादियों को डीएम-एसपी ने दिया आश्वासन

अजीतमल तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की मौके पर फरियादी अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे हुए थे। यहां जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी ने जनता की समस्याओं को सुनने का काम किया। फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए गए की जनता को जो भी समस्याएं हो रही हैं उन समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाए। इसी के साथ-साथ चारु निगम ने पुलिस संबंधित शिकायतों को लेकर अपने थाना अध्यक्षों को आदेश दिए की जनता की पुलिस संबंधी जो भी शिकायतें हैं उनको सुना जाए और जल्द से जल्द उसका निस्तारण किया जाए। अधिकारियों के द्वारा फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद फरियादी काफी खुश दिखाई दिए। फरियादियों ने कहा कि अब हमारी समस्या का समाधान हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here