औरैया: चलती ट्रेन में आग जलाकर हाथ सेंकते दिखें शरारती तत्व

0
Auraiya Unsocial elements

यूपी के औरैया (Auraiya) से एक मामला सामने आया है। यहां एक ट्रेन में कुछ शरारती तत्व आग जलाकर हाथ सेंकते हुए दिखाई दिए। वहीं शरारती तत्वों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो रेलवे प्रशासन हरकत में आया और इन लोगों की तलाश शुरू कर दी।

संगम एक्सप्रेस ट्रेन में आग जलाकर हाथ सेंकते दिखें लोग

औरैया (Auraiya) जिले से एक वायरल वीडियो ने रेलवे प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी है। रेलवे प्रशासन वायरल हो रही वीडियो के बाद से उन लोगों की तलाश कर रहा है लोगों ने चलती ट्रेन में आग जलाकर हाथ सेंकने का काम किया था। बताते चलें कि मामला फफूंद-कंचोसी रेलवे ट्रैक का है। जहां रोजाना की तरह चलने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही थी। इसी दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए ट्रेन के अंदर ही आग जलाकर हाथ सेंकने लगे। वहीं पास में मौजूद एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ट्रेन बन सकती थी “द बर्निंग ट्रेन”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फफूंद और कंचौसी के बीच का बताया गया है। जिसमें संगम एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ लोग आग जलाकर हाथ सेंकते हुए दिखाई दिए। इनकी एक लापरवाही लोगों की जान खतरे में डाल सकती थी। ट्रेन कभी भी थे बर्निंग ट्रेन बन सकती थी। वही चलती ट्रेन में आग जलाकर हाथ सेंकने का वीडियो रेल मंत्रालय तक पहुंच गया। जिसके बाद तत्काल रूप से कार्रवाई के रेलवे प्रशासन को आदेश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here