मुनव्वर फारुकी की जीत पर सामने आया आयशा खान का रिएक्शन

मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

0

मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के विनर बन चुके हैं। मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख की प्राइज मनी और एक चमचमाती गाड़ी मिली है। मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने फिनाले में लाइव वोटिंग में बाजी मार अभिषेक कुमार को हराया। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद मुनव्वर फारुकी के बाद अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का पहला रिएक्शन सामने आया है। मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मुनव्वर के साथ-साथ अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बार में भी बात करते दिख रही हैं।

कॉमेडियन और रैपर मुनव्वर फारुकी ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं उनकी इस सफलता के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें बधाई देते हुए लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इस बीच मुनव्वर फारूकी की जीत पर पैपराजी के पूछे जाने पर आयशा खान मुनव्वर फारुकी के बारे में ज्यादा बात न करते हुए बातों ही बातों में अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे का सपोर्ट करते नजर आईं।

मुनव्वर फारूकी की जीत पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने कहती है कि ‘मैं बहुत खुश हूं, जनता का वोट है कोई भी जीते मैं खुश हूं। वहीं उन्होंने कहा कि अभिषेक के लिए उन्हें दुख हुआ और वह चाहती थी कि अभिषेक जीते। साथ ही अंकिता के शॉकिंग एलिमिनेशन से वो न खुश थी।’ वीडियो में देखा जा सकता है वह मुनव्वर को छोड़ सबके बारे में खुलकर बात करते नजर आ रही हैं। भले ही मुनव्वर ने माफी मांग ली है पर आयशा के मन में खटास अभी भी उनकी बातों से देखने को मिल रही है।

बात करे आयशा खान की तो वो रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी। उन्होंने शो में आकर खुलासा किया कि वो मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड हैं और उन पर डबल डेटिंग आरोप लगया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here