तेलंगाना: दो वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोगो की मौत

इस सड़क हादसे में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य को गंभीर चोटें आईं है।

0

तेलंगाना के नलगोंडा जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ नलगोंडा जिले में एक कार की तेज रफ्तार से आ रही दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य को गंभीर चोटें आईं है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

दुर्घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य पड़ोसी आंध्र प्रदेश की यात्रा के बाद रविवार देर रात एक कार से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, जिले के मिर्यालगुडा के पास हाइवे पर विपरीत दिशा से आ रही ट्राली ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि कार के चालक ने कुत्ते से टकराने से बचने की कोशिश की लेकिन कार हाइवे के दूसरी ओर जा गिरी।

इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि ट्राली चालक को पकड़ लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here