Jammu: दो गाड़ियों को टक्कर मार पलटी कैंटर बस, 1 की मौत, 22 घायल

बस में स्कूली बच्चों समेत कुल 35 लोग सवार थे। घायलों को जीएमसी राजोरी उपचार के लिए पहुंचाया गया है।

0
Jammu

जम्मू संभाग के राजोरी जिले में एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों में विद्यार्थी भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, पुंछ-राजोरी राजमार्ग के अंतर्गत मंजाकोट से राजोरी आ रही केंटर बस पलटने से मौके पर काफी लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से घटना स्थल पर एक ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को जीएमसी राजोरी उपचार के लिए पहुंचाया गया है।

पुंछ-राजोरी राजमार्ग के अंतर्गत ठंडी कस्सी राधा स्वामी भवन के पास यह हादसा पेश आया। कैंटर मिनी बस में स्कूली बच्चों समेत कुल 35 लोग सवार थे, जिनमें एक की मौत और 22 घायल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here