पुलिस लाइन में हुआ डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता परमवीर सुपर लीग सीजन-5 का शुभारम्भ

0

बांदा: माननीय विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता परमवीर सुपर लीग सीजन-5 (Super League Season 5) का शुभारम्भ किया गया। भारतीय सेना के अमर शहीदों के सम्मान में प्रतिवर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती अर्थात “सुशासन दिवस” के दिन प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जायेगा। प्रतियोगिता में बांदा पुलिस टीम सहित 12 टीमें प्रतिभाग कर रहीं है।

माननीय सदर विधायक बांदा श्री प्रकाश द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा भारतीय सेना के अमर शहीदों के सम्मान में आयोजित होने वाली डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता परमवीर सुपर लीग सीजन-5 (Super League Season 5) का भव्य शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में बांदा पुलिस क्रिकेट टीम सहित कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती अर्थात “सुशासन दिवस” के दिन 25 दिसम्बर को खेला जायेगा। अमर शहीदों के सम्मान में आयोजित होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में बांदा पुलिस द्वारा शानदार डे-नाइट क्रिकेट ग्राउंड सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराया जाता है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही सभी टीमों के नाम अमर शहीदों के नाम पर रखा गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here