Azamgarh: दो स्कूली वाहन का आपस में भिड़ंत, कई बच्चे घायल

कोटाखुर्द गांव के तिराहे पर दोनों वाहनो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में वैन सवार बच्चे घायल हो गए।

0

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के लखिया-कोटा मार्ग पर शनिवार सुबह दो स्कूली वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में स्कूल वैन सवार छह बच्चे घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज कराया गया।

देवगांव क्षेत्र के दो प्राइवेट स्कूलों की बस व वैन बच्चों को घरों से लेकर स्कूल जा रही थी। कोटाखुर्द गांव के तिराहे पर दोनों वाहनो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में वैन सवार बच्चे घायल हो गए और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

वही सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त वैन से वाहन निकाला गया और बच्चो को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। परिजनों ने स्कूल बस के चालक की गलती से हादसा होना बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here