विक्की कौशल ने मनीषा रानी संग लगाए ठूमके, वी़डियो वायरल

0
Vicky Kaushal

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी बीवी कैटरीना कैफ को छोड़ बिहार की हसीना मनीषा रानी के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी जब से शो से बाहर आई हैं तभी से मीडिया में छाई हुई हैं। उन्हें कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। उन्हें कई बार टोनी कक्कड़ के साथ स्पॉट किया गया है। वहीं, अब मनीषा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक्टर विक्की कौशल के साथ ठूमके लगाती नजर आ रही हैं। दरअसल हाल ही में मनीषा रानी ने कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ ऐसे कातिलाना ठुमके लगाए हैं कि उनके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।

यह गाना विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का है। मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर विक्की से साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मनीषा विक्की के साथ गाने ‘कन्हैया ट्विटर पे आजा” पर थिरकती हुई नजर आई रही हैं। क्लिप में जहां विक्की कूल लुक में दिख रहें हैं तो वहीं, मनीषा येलो सूट में में कहर ढा रही हैं। मनीषा और विक्की के इस डांस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जोड़ी को भी प्यार दे रहे हैं।

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- “किसी की नजर न लगे” एक और यूजर ने लिखा- मनीषा तुमने धमाल मचा दिया है। बता दें कि, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) जल्द ही फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आने वाले हैं। वहीं, मनीषा रानी टोनी कक्कड़ के साथ एक म्यूजिक एल्बम में दिखेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here