बाबा बागेश्वर ने ज्ञानवापी मामले में दिया बड़ा बयान

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ज्ञानवापी कोई मस्जिद नहीं है ये कहना बंद करो, ज्ञानवापी भगवान शंकर का मंदिर है।

0

बाबा बागेश्वर इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए है। जहाँ इन दिनों बाबा बागेश्वर छिंदवाड़ा में कथावाचन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ज्ञानवापी मामले में बड़ा बयान दिया है और कहा है कि ज्ञानवापी कोई मस्जिद नहीं है ये कहना बंद करो, ज्ञानवापी भगवान शंकर का मंदिर है। इसी बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नूंह हिंसा पर कहा कि ‘ये देश का दुर्भाग्य है कि सनातनी हिंदू इस प्रकार का कार्य देख रहे है और ये हो रहा है, इसीलिए नींद से अब जागो।’

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कमलनाथ और नकुलनाथ की मेजबानी मे हो रही कथा पर बागेश्वर बाबा ने कहा, ‘छिंदवाड़ा में आकर अच्छा लगा, हम हमेशा से सब जगह जाते हैं । सनातन सबका है हम सियासी आदमी नहीं है हमें इससे दूर ही रखा जाए। हम जाति प्रथा समाप्त कर सबको जोड़ रहे हैं। हमें सियासत से दूर ही रखा जाए, कमलनाथ जी धाम भी गए थे, हमारे लिए सब समान हैं पूरा विश्व समान है। जो बालाजी का है वो हमारा है जो हमारे राम का है वो हमारा है हमारा संकल्प पूरा हो रहा है।’

छिंदवाड़ा में कथा वाचन के लिए पहुंचे बाबा बागेश्वर पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले में भी गए। वहीं, बाबा बागेश्वर के कथा मंच पर कमलनाथ अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here