Madhya Pradesh: दो बच्चों को छोड़कर माता-पिता ने दी जान

0
Madhya Pradesh

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में सोमवार सुबह चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। दंपती ने अपनी जान दे दी। जब बच्चे स्कूल जाने के लिए उठे तो अपने माता-पिता का शव देख कर रोने लगे। बच्चों की सूचना पाकर पहुंचे बड़े पिताजी ने पुलिस को सूचित किया। यह स्पष्ट नहीं है कि इस जोड़े ने अपने जीवन को समाप्त करने का निर्णय क्यों लिया।

नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि सुबह 7 बजे के लगभग हमें सूचना मिली कि नगर के जयस्तंभ चौराहे के पास निवास करने वाले 39 वर्षीय भंवरलाल ओझा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है व उनकी 35 वर्षीय पत्नी का शव घर के दूसरे कमरे में पड़ा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई है। दोनों की मौत के मामले में कारण फिलहाल अज्ञात है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के दो बच्चे हैं, जिसमें एक लड़के की उम्र 10 वर्ष व दुसरे लड़के की उम्र 5 वर्ष है। सुबह 10 वर्षीय बालक जब स्कूल जाने के लिए सोकर उठा तो उसी ने यह घाटनक्रम देखा और अपने बड़े पापा को बुलाया और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here